1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. narayana health insurance aditi dr devi shetty bengaluru karnataka

अब हॉस्पिटल भी देगा हेल्थ इंश्योरेंस, जानिए क्या है इसमें खास?

10,000 रुपए के प्रीमियम पर मिलेगा 5 लाख का कवरेज

​Narayana Health Insurance Aditi
Narayana Health Insurance Aditi : भारत के बड़े डॉक्टरों में से एक डॉ. देवी शेट्टी के नारायण हेल्थ ने अपना पहला हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट 'अदिति' लॉन्च किया है, जो सर्जरी के लिए 1 करोड़ रुपए और चिकित्सा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपए का कवरेज प्रदान करेगा। नारायण हेल्थ भारत में पहली अस्पताल श्रृंखला बन गई है जो इंश्योरेंस प्रदान करेगी। बता दें कि ये हेल्थकेयर के साथ एक बीमा कंपनी भी है। इंश्योरेंस प्रोडक्ट 'अदिति' के लिए हर साल 10,000 रुपए का वार्षिक प्रीमियम देना होगा। ALSO READ: IVF और IUI में क्या है अंतर? जानिए कैसे तय करें कि आपको IVF करवाना चाहिए या IUI

अस्पताल ही करेगा इंश्योरेंस:
डॉ शेट्टी के अनुसार आमतौर पर हेल्थ इंश्योरेंस में एक इंश्योरेंस कंपनी, एक अस्पताल और एक मरीज शामिल होते हैं। लेकिन बीमा को ज्यादा किफायती बनाने के लिए ने अस्पताल और इंश्योरेंस कंपनी को एक बना दिया गया है जिससे मरीज अपने स्वास्थ्य और रिकवरी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। ALSO READ: ICMR ने किया अलर्ट, भारत में 56.4 प्रतिशत बीमारियों का कारण अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन
 
इन जिलों में किया गया है लॉन्च: 
अदिति को शुरू में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कर्नाटक के चार जिलों में लॉन्च किया जाएगा जिसमें मांडया, मैसूर, हासन, चामराजनगर शामिल हैं। इसके बाद इसे कर्नाटक के अन्य हिस्सों में भी लॉन्च किया जाएगा। अदिति इंश्योरेंस के जरिए परिवारों को हेल्थ फैसिलिटी के वित्तीय बोझ से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Narayana Health Insurance Aditi
इस उम्र के लोग ले सकते हैं फायदा: 
इस इंश्योरेंस में एक ही परिवार के 6 लोगों को कवर किया जाएगा जिसमें 2 एडल्ट्स और 4 बच्चों को कवर किया जा सकता है। इसमें बच्चों की उम्र 3 महीने से लेकर 25 वर्ष तक की कवर की जाएगी। हालांकि इस इंश्योरेंस का फायदा आप सिर्फ नारायण हॉस्पिटल में ही ले सकते हैं, बाकि अस्पतालों के लिए यह इंश्योरेंस सिमित है। यह इंश्योरेंस पहले से मौजूद बीमारियों और विशिष्ट बीमारियों के लिए पहले दिन से ही कवरेज प्रदान करेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि मरीजों को शुरू से ही फायदा मिले।

पॉलिसी खरीदने के लिए अधिकतम आयु 45: 
नारायण हेल्थकेयर के उपाध्यक्ष वीरेन प्रसाद शेट्टी ने कहा कि हम इसे पूरे भारत में ले जाने से पहले देखेंगे कि यह कैसे काम करता है। अदिति एक बुनियादी, प्रवेश स्तर की योजना है, तीन योजनाओं में से पहली जिसे हम जल्द ही पेश करेंगे। अदिति का प्रीमियम 10,000 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है और यह चार लोगों के परिवार को कवर करेगा, जिसमें सबसे बड़ी आयु 45 वर्ष की है।
 
AYUSH चिकित्‍सा नहीं होगा कवर: 
देश के नागरिकों के लिए आयुष बीमा भी उपलब्ध है जिसमें सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को सूचीबद्ध किया है। इसके साथ ही अन्य प्राइवेट हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी भी आयुष चिकित्‍सा से कराए गए इलाज का खर्च उठाती हैं। हालांकि नारायण हेल्थकेयर की अदिति पॉलिसी आयुष चिकित्‍सा को कवर नहीं करती है। 
 
नए नियम का नहीं हो रहा पालन:
1 अप्रैल 2024 से प्रभावी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए नए नियम लागू किए गए हैं जिसमें हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने पर अधिकतम आयु प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है। यानी अब किसी भी उम्र का व्यक्ति नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकता है। इससे पहले बीमा खरीदने की अधिकतम आयु 65 वर्ष हुआ करती थी। हालांकि नारायण हेल्थ की अदिति पॉलिसी में सिर्फ 45 साल की उम्र तक ही प्रीमियम ले सकते हैं।
 
हालांकि IRDAI के नए नियमों के अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस वेटिंग पीरियड को भी 48 महीने के बजाय घटकर 36 महीने कर दिया है। लेकिन इस अदिति पॉलिसी में किसी भी तरह का वेटिंग पीरियड नहीं है यानी पहले दिन से ही इंश्योरेंस कवर किया जाएगा। अन्य हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीभी अगर अपना वेटिंग पीरियड कम कर दें तो मरीजों को समय पर इलाज मिल सकता है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मणिपुर की स्थिति को लेकर संसद में बोले पीएम मोदी, सरकार स्थिति सामान्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत