1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Namaste Trump will welcome US President

'नमस्ते ट्रंप' से होगा अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत, जारी हुआ कार्यक्रम का लोगो

Donald Trump
अहमदाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी को अहमदाबाद यात्रा से पहले अहमदाबाद नगर निगम ने शनिवार को 'नमस्ते ट्रंप' वाले पोस्टर ट्वीट किए।
ट्रंप यहां प्रसिद्ध गांधी आश्रम आएंगे और नरेन्द्र मोदी के साथ 22 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोनों नेता मोटेरा में एक नए क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और वहां एक सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
पहले ऐसा अनुमान था कि इस कार्यक्राम का नाम 'खेम छो ट्रंप' होगा लेकिन पोस्टरों ने इसकी पुष्टि की है कि अब यह 'नमस्ते ट्रंप' होगा। (Photo Corstey : Twitter)
अगला लेख
क्या है जामिया हिंसा की सचाई, 3 नए वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल