Daily Horoscope
✕

मुंबई में भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी, 45 मिनट तक फंसे रहे यात्री

मुंबई में भारी बारिश के बीच सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में ही रुक गई। 45 मिनट तक यात्री फंसे रहे। 17 यात्रियों को क्रेन की मदद से निकाला गया।

Updated: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (11:37 IST)
Mumbai monorail news : मुंबई में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण एक मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुक गई। 45 मिनट तक यात्री ट्रेन में ही फंसे रहे जिसके बाद क्रेन की मदद से उसमें सवार 17 यात्रियों को निकाला गया। 
 
यह घटना सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच हुई। मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि किसी तकनीकी खराबी के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई।
 
अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी मोनोरेल ट्रेन में भेज दिया गया है।
 
गौरतलब है कि पिछले महीने भारी बारिश के दौरान शहर में अलग-अलग जगहों पर दो मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई थीं, जिसके बाद सैकड़ों यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

अगला लेख