मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mumbai-Gorakhpur Antyodaya Express derails near Nashik
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (09:41 IST)

मुंबई-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मध्य रेलवे की सेवाओं पर पड़ा असर

train derailed
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस के दूसरे डिब्बे की एक ट्रॉली गुरुवार सुबह पटरी से उतर गई जिस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मध्य रेलवे की सेवा प्रभावित हुई है।
 
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब तीन बजकर 50 मिनट पर कसारा और इगतपुरी के बीच हुई। ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चली थी और उसे उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जाना था।
 
उन्होंने बताया, सामान्य यातायात बहाल करने का प्रयास जारी है। सिर्फ डाऊन लाइन प्रभावित हुई है, मध्य लाइन और अप लाइन पर यातायात सामान्य है। इसलिए रेल यातायात पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
 
मध्य रेलवे ने दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए सीएसएमटी पर 022-22694040 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बल्लामार विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, कहा अब नहीं करूंगा ऐसा व्यवहार