dipawali
✕

मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा, कर्मचारी बोले- मोदी को जाकर बताओ (वीडियो)

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (18:26 IST)
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को उस समय विचित्र ‍स्थिति निर्मित हो गई जब एयर इंडिया की फ्लाइट छूटने से नाराज एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। 
 
यह यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई पहुंचा था और वहां से उसे बैंकॉक जाना था। लेकिन, फ्लाइट लेट होने के कारण उसकी बैंकॉक फ्लाइट छूट गई। उसके साथ छ: माह का एक बच्चा भी था। दरअसल, उसकी परेशानी का सबब भी एयरलाइंस ही थी। क्योंकि फ्लाइट लेट होने के कारण उसकी बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट छूट गई। ऐसे में स्वाभाविक रूप से उसके खाने-पीने का इंतजाम भी एयलाइंस की ही जिम्मेदारी थी, लेकिन यात्री खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा था। 
नाराज यात्री ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने कहा कि पौने तीन घंटे से खड़ा हूं कोई भी सही जवाब नहीं दे पा रहा है। मेरा छ: माह का बच्चा रो रहा है। मेरे साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा है। एक महिला कर्मी की ओर इशारा करते हुए यात्री ने कहा कि ये फोन पर बतिया रही हैं, लेकिन सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। 
 
गुस्से में यात्री बोले जा रहा था कि आपकी पुणे, गोवा, नागपुर सभी फ्लाइटें लेट हैं। साथ ही आप यह नहीं जानते कि एक यात्री से कैसे व्यवहार किया जाता है। बातचीत के दौरान जब यात्री ने कहा कि किसलिए एयरलाइंस चला रहे हैं, तो कर्मचारियों में से ही किसी ने बोला कि मोदी को जाकर बतलाओ, इस पर यात्री और भड़क गया। उसने कहा कि यह मोदी का मैटर नहीं है, यह एयरलाइंस का मैटर है। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख