• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mulayam on firing on car sewak
Written By
Last Modified: लखनऊ , रविवार, 28 अगस्त 2016 (07:42 IST)

देश की एकता के लिए जरूरी था कारसेवकों पर गोली चलवाना : मुलायम

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। सपा के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 1990 में अपने मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान उन्होंने देश की एकता बनाए रखने के लिए ही अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था।
 
मुलायम यादव ने यहां अपने जीवन पर लिखी एक किताब के विमोचन अवसर पर कहा कि वर्ष 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश देना देशहित में था। उस वक्त गोली चलने से 16 लोगों की मौत हो गई थी, अगर इसमें और लोगों की जान जाती तो भी देश की एकता के लिए उन्हें यह मंजूर होता।
 
सपा प्रमुख ने कहा कि अगर मैं गोली चलाने का आदेश ना देता तो देश से मुसलमानों का विश्वास उठ जाता। गोली चलवाने का आदेश देने के कारण हमने मुसलमानों को देश से जाने से रोका। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
झील किनारे मौत की सेल्फी, गई तीन की जान