Hanuman Chalisa
✕

MPSC परीक्षा पर भाजपा सांसद की धमकी, मराठा छात्र परीक्षा केन्द्र में करेंगे तोड़फोड़

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (15:04 IST)
मुम्बई। भाजपा सांसद संभाजी छत्रपति ने कोविड-19 के मद्देनजर 11 अक्टूबर को होने वाली महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है।
 
नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण की मांग कर रहे समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर परीक्षा स्थगित नहीं की गई तो मराठा छात्र परीक्षा केन्द्र में तोड़फोड़ करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि परीक्षा 200 सीटों के लिए की जा रही है लेकिन करीब दो लाख लोग इसमें शामिल होंगे। संभाजी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं।
 
भाजपा नेता ने पूछा कि अगर छात्रों को कोरोना वायरस हो गया तो क्या होगा? इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? उन्होंने कहा, कोविड-19 के मद्देनजर रविवार (11 अक्टूबर) को होने वाली महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परीक्षा को स्थगित किया जाना चाहिए।

अगर परीक्षा स्थगित नहीं की गई तो मराठा समुदाय के छात्र परीक्षा केन्द्रों में तोड़फोड़ करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को परीक्षा देने की उम्र सीमा बढ़ानी चाहिए और इसे बाद में आयोजित करना चाहिए।
 
राज्य प्रशासन में ‘ग्रूप ए, बी और सी’ तथा अन्य स्तरों पर भर्ती के लिए एमपीएससी की परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
 
यह परीक्षा आमतौर पर अप्रैल-मई में आयोजित की जाती लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस साल इसे देरी से आयोजित किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख