सम्बंधित जानकारी
- बंगाल में संपन्न होगी NEET की Exam, 12 सितंबर को नहीं होगा Lockdown
- COVID19 : ममता बनर्जी ने की पुलिसकर्मियों की प्रशंसा, लिखा गीत...
- सनी लियोनी के बाद पश्चिम बंगाल के कॉलेज की प्रवेश सूची में नेहा कक्कड़ का नाम
- रेलवे बोर्ड को बंगाल सरकार का पत्र, शुरू की जा सकती है मेट्रो और लोकल ट्रेन
- कोलकाता में Lockdown का सख्ती से पालन, कुछ जिलों में उल्लंघन
भाजपा सांसद जयंत कुमार राय कोरोनावायरस पॉजिटिव
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी से सांसद डॉ. जयंत कुमार राय के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
डॉ. राय ने अपने फेसबुक पर यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि संसद सत्र की शुरुआत से पहले उन्हें कोरोना जांच के निर्देश दिए गए थे और गुरुवार को मिली जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उन्होंने कहा कि अब मैं डॉक्टरों की सलाह पर 10 दिनों के लिए 21 सितंबर तक होम हाइसोलेशन पर रहूंगा। डॉ. राय कुछ दिनों पहले पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। गत तीन सितंबर को उन्होंने जलपाईगुड़ी अनुमंडलीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था। (वार्ता)
