dharma sangrah

इस सांसद ने बच्चे की देखभाल के लिए स्पीकर से मांगी 9 दिनों की पैटरनिटी छुट्टी

Updated: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (17:32 IST)
श्रीकाकुलम से टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू ने कहा कि मैं इस वक्त अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहने के साथ खुद को एक जिम्मेदार पिता के तौर पर देखना चाहता हूं।

33 साल के सांसद राम मोहन और उनकी पत्नी अगले हफ्ते नया मेहमान आने की उम्मीद कर रहे हैं।

तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद राम मोहन नायडू ने संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान लोकसभा स्पीकर से 9 दिन का पितृत्व अवकाश की मंजूरी मांगी है। टीडीपी सांसद की अपने परिवार में आने वाले बच्चे के लिए पैटरनिटी लीव की मांग को भारत में महिला-पुरुषों के बीच बढ़ती समानता की सोच और बच्चों की देखभाल में पुरुषों की बढ़ती जागरूकता के तौर पर देखा जा रहा है।

नायडू ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें 29 जनवरी से 10 फरवरी तक के लिए अवकाश चाहिए, क्योंकि वह अपने होने वाले बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण में बराबर का योगदान देना चाहते हैं। उनकी पत्नी श्रव्या अगले हफ्ते बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

श्रीकाकुलम से टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू ने कहा कि मैं इस वक्त अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहने के साथ खुद को एक जिम्मेदार पिता के तौर पर देखना चाहता हूं।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख