Hanuman Chalisa
✕

केरल पहुंचा Monsoon, 2009 के बाद भारतीय मुख्य भूमि पर हुआ सबसे जल्दी आगमन

Updated: शनिवार, 24 मई 2025 (13:00 IST)
South west monsoon in Kerala: दक्षिण-पश्चिमी मानसून (southwest monsoon) शनिवार को केरल (Kerala) पहुंच गया, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे जल्दी आगमन है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था। दक्षिण-पश्चिमी मानसून सामान्यतः 1 जून तक केरल में प्रवेश करता है और 8  जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है। 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिमी भारत से इसकी वापसी शुरू हो जाती है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।ALSO READ: Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून ने दी दरवाजे पर दस्तक, 25 मई तक केरल तट से टकराएगा, IMD का अलर्ट
 
कब-कब आया मानसून? : आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार मानसून दक्षिणी राज्य में पिछले साल 30 मई को, 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को आया था। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि केरल में मानसून के जल्दी या देर से आने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी उसी तरह पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह बड़े पैमाने पर परिवर्तनशीलता और वैश्विक, क्षेत्रीय एवं स्थानीय कारकों से तय होता है।
 
आईएमडी ने अप्रैल में इस साल मानसून में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान जताया था जिससे अल नीनो की स्थिति की संभावना खारिज हो गई। अल नीनो प्रणाली भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से जुड़ी है।
 
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी : जयपुर से मिले समाचारों के अनुसार मौसम विभाग ने राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने तथा तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है।ALSO READ: Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, जैसलमेर में 48 पहुंचा पारा, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
 
मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को बीकानेर, जोधपुर संभाग के सीमावर्ती जिलों के अनेक भागों में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। विभाग ने अगले 3 दिन तक भीषण गर्मी जारी रहने व सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी 48 घंटों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री बढ़ोतरी बढ़कर 48 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने का अनुमान जताया है, वहीं अजमेर, जयपुर, कोटा संभाग में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने तथा लू चलने की चेतावनी है।ALSO READ: उत्तर पश्चिम भारत में तूफानी बारिश का कहर, राजस्थान में लू का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?
 
पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से आगामी 4-5 दिन राज्य के कुछ भागों में शाम के समय बादल गरजने तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज आंधी आने आने का अनुमान जताया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में कई दिनो से भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को सीमावर्ती जैसलमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

अगला लेख