Daily Horoscope
✕

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- बुरी ताकतों का पतन भारत में होता है...

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (01:10 IST)
Mohan Bhagwat's statement on evil forces : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि दुनिया के बाकी हिस्सों में पनपने वाली बुरी ताकतों का पतन भारत में होता है। भागवत ने कहा, बुरी ताकतें दुनियाभर में मौजूद हैं, और उनके बुरे काम हर जगह जारी हैं। बांग्लादेश पहला मामला नहीं है। पहला मामला अमेरिका का है।
ALSO READ: क्या है ASL सिक्योरिटी, जो RSS चीफ मोहन भागवत को मिली?
वह सद्गुरु समूह द्वारा आयोजित ‘वेदसेवक सम्मान सोहाला’ को संबोधित कर रहे थे, जिसमें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान 16 महीने तक वेदों के ‘अनुष्ठान’ (पाठ) में भाग लेने वाले 200 गुरुजी लोगों को सम्मानित किया गया।
 
भागवत ने कहा, बुरी ताकतें दुनियाभर में मौजूद हैं, और उनके बुरे काम हर जगह जारी हैं। बांग्लादेश पहला मामला नहीं है। पहला मामला अमेरिका का है। मैंने एक अमेरिकी लेखक द्वारा लिखी गई किताब पढ़ी जिसका शीर्षक है ‘कल्चरल डेवलपमेंट ऑफ अमेरिका’, जिसमें उन्होंने पिछले 100 वर्षों में अमेरिका के सांस्कृतिक पतन पर चर्चा की है।
ALSO READ: देश के भविष्य को लेकर कभी कोई संदेह नहीं : मोहन भागवत
संघ प्रमुख ने कहा, यह पतन पोलैंड में दोहराया गया, फिर अरब देशों में ‘अरब क्रांति’ के रूप में, और हाल ही में यह बांग्लादेश में हुआ। उन्होंने कहा, जो लोग दुनिया पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं और मानते हैं कि वे ही सही हैं, जबकि अन्य गलत हैं, ऐसी अभिमानी प्रवृत्तियां लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना चाहती हैं और इससे लाभ उठाना चाहती हैं।
 
भागवत ने कहा कि ऐसी प्रवृत्तियों के कारण आपदाएं आती हैं और राष्ट्र बर्बाद हो जाते हैं। उन्होंने कहा, हमें बिना किसी डर के ऐसी प्रवृत्तियों पर नजर रखने की जरूरत है। इतिहास बताता है कि ऐसी ताकतें उभरती हैं और अंततः भारत तक पहुंचती हैं और यहां उनका पतन होता है।
ALSO READ: जातिगत जनगणना पर RSS के रुख के बाद क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव?
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अनास्था और अश्रद्धा बढ़ रही है, खासकर शिक्षित वर्ग में, क्योंकि उनके पास अनुकरण करने के लिए कोई उदाहरण नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पृश्यता का शास्त्रों में कोई स्थान नहीं है, लेकिन यह व्यवहार में मौजूद है। उन्होंने पूछा, अगर कोई हिंदू धर्म के ऐसे अड़ियल व्यवहार से तंग आकर दूसरे धर्म में धर्मांतरण करता है, तो इसके लिए किसे दोषी ठहराया जाए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख