Daily Horoscope
✕

मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- RSS को BJP के चश्‍मे से देखना गलत...

Updated: रविवार, 21 दिसंबर 2025 (19:18 IST)
Mohan Bhagwat News : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। भागवत ने कहा कि अगर आप संघ को समझना चाहते हैं तो तुलना करने से गलतफहमियां पैदा होंगी। कई लोगों में संघ को भाजपा के नजरिए से समझने की प्रवृत्ति होती है, जो एक बहुत बड़ी गलती है। भागवत ने कहा, संघ हिंदू समाज की भलाई और सुरक्षा के लिए काम करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरएसएस का मुख्य मकसद नैतिक रूप से सही और नेक लोगों का निर्माण करना है।

खबरों के अनुसार, कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। भागवत ने कहा कि अगर आप संघ को समझना चाहते हैं तो तुलना करने से गलतफहमियां पैदा होंगी। कई लोगों में संघ को भाजपा के नजरिए से समझने की प्रवृत्ति होती है, जो एक बहुत बड़ी गलती है।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी के बाद कौन बनेगा PM? RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आखिर बता दिया
भागवत ने कहा, संघ हिंदू समाज की भलाई और सुरक्षा के लिए काम करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरएसएस का मुख्य मकसद नैतिक रूप से सही और नेक लोगों का निर्माण करना है। संघ का जन्म किसी राजनीतिक मकसद, प्रतिस्पर्धा या विरोध के लिए नहीं हुआ। संघ पूरी तरह हिंदू समाज के संगठन, उन्नति और संरक्षण के लिए समर्पित है।
 
संघ की स्थापना का सार एक ही वाक्य में है 'भारत माता की जय'। उन्होंने कहा कि भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि अपनी खास संस्कृति, परंपरा और स्वभाव का नाम है। संघ का लक्ष्य इन मूल्यों को बनाए रखते हुए भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के लिए समाज को तैयार करना है। संघ का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।
ALSO READ: क्‍या RSS का पंजीकरण हुआ है, मोहन भागवत ने दिया यह जवाब
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं और सुरक्षा के लिए उन्हें एकजुट रहना होगा। बांग्लादेश में हालात काफी कठिन हैं। भागवत ने दुनियाभर के हिंदुओं से मदद की अपील की।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख