सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तस्वीर लगाकर लिखा यह मैसेज
- पाकिस्तान की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर, ऑस्ट्रेलिया वापसी को बेकरार
- इमरान खान ने कहा- मुल्क चलाने के लिए पैसे नहीं, 30 जून तक दिया अल्टीमेटम
- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी फर्जी बैंक खाता केस में गिरफ्तार
- ICC World Cup 2019 : पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से डरने की जरूरत नहीं : हफीज
पाकिस्तान के ऊपर उड़ान भरेगा मोदी का विमान, इमरान की हरी झंडी
नई दिल्ली/लाहौर। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) बैठक में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरेगा। इमरान सरकार की मंजूरी के बाद मोदी पाक की हवाई सीमा के ऊपर से उड़ान भरकर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि मोदी 13-14 जून को एससीओ समिट में शामिल होंगे। भारत ने पाकिस्तान से मोदी के बिश्केक जाने के लिए अपने हवाई क्षेत्र खोलने की अपील की थी।
इस सम्मेलन में इमरान खान भी मौजूद रहेंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत नहीं होगी। बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान ने अपने 11 हवाई मार्गों में से दक्षिणी पाकिस्तान से होकर जाने वाले केवल दो मार्ग ही खोले हैं।
पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि इमरान खान की सरकार ने भारत का आग्रह स्वीकार कर लिया है। मोदी का विमान अब पाक हवाई क्षेत्र से होकर बिश्केक जा सकेगा। इससे पहले भी 21 मई को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बिश्केक जाने के लिए पाक ने अपने हवाई क्षेत्र खोले थे।
