शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi government bans arvind kejriwal govts doorstep delivery of ration scheme in delhi
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 जून 2021 (18:06 IST)

दिल्ली : केंद्र ने केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक

दिल्ली : केंद्र ने केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक - Modi government bans arvind kejriwal govts doorstep delivery of ration scheme in delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में आप सरकार की घर-घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर मोदी सरकार ने रोक लगा दी है। मीडिया खबरों के अनुसार यह योजना एक हफ्ते बाद ही लागू होनी थी। 
 
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 72 लाख लोगों के घर-घर तक राशन पहुंचाने की योजना बनाई थी। इस पर अब रोक लग गई है। 
 
केजरीवाल सरकार ने इसे लेकर पूरी तैयारियां कर ली थी। मीडिया खबरों के अनुसार केजरीवाल सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति नहीं ली थी‍। इस कारण से घर-घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर रोक लगा दी गई है। 
ये भी पढ़ें
TMC महासचिव बने अभिषेक बनर्जी