Hanuman Chalisa
✕

बल्लामार विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, कहा अब नहीं करूंगा ऐसा व्यवहार

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (09:56 IST)
भोपाल। इंदौर में नगर निगम अफसर की बल्ले से पिटाई करने वाले भाजपा के बल्लामार विधायक आकाश विजयवर्गीय ने आखिरकार माफी मांग ली है। बताया जा रहा है कि आकाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रदेश संगठन को अपना माफीनामा भेज दिया है, जिसमें भविष्य में इस तरह का व्यवहार नहीं करने की बात कही गई है।

भाजपा विधायक के जवाब को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। वहीं पूरे मामले पर पहले से चुप्पी साधे पार्टी के नेता अब भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी तरफ से मामला अब खत्म हो चुका है।

दिग्विजय ने कसा था तंज : इससे पहले पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। आपके कहने के बावजूद आकाश विजयवर्गीय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने आकाश के समर्थन में बयान देने वाले भाजपा नेता विश्वास सारंग और नरोत्तम मिश्रा का भी जिक्र किया था। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में तंज कसते हुए भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भी कोई एक्शन नहीं होने की बात कही थी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

अगला लेख