here

Hanuman Chalisa

सर्वर ठप होने से दुनिया परेशान, क्या बोला माइक्रोसॉफ्‍ट?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (14:07 IST)
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्‍ट का सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया। भारत समेत दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के उपयोगकर्ताओं ने सेवाओं में बड़े पैमाने पर व्यवधान की सूचना दी है। इस बीच भारत सरकार माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में है। ALSO READ: सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप, इन सेवाओं पर पड़ा असर
 
इंटरनेट व्यवधान पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ पर उपयोगकर्ताओं ने विभिन्न सेवाओं में व्यवधान के बारे में बताया है। वैश्विक स्तर पर, माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड व्यवधान के कारण अमेरिकी एयरलाइनों को उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालांकि बाद में कंपनी ने कहा कि मध्य अमेरिकी क्षेत्र में उसके क्लाउड सेवा व्यवधान का समाधान हो गया है।
 
साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक’ के नए अपडेट को इस व्यवधान का कारण बताया जा रहा है, जिसने विंडोज आधारित कम्प्यूटर और लैपटॉप को प्रभावित किया है।
 
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर माइक्रोसॉफ्ट, क्राउडस्ट्राइक और विंडोज के बारे में सबसे ज्यादा बात की जा रही है यानी यह ट्रेंड कर रहे हैं। वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ पर उपयोगकर्ताओं ने ‘एज्योर’ और ‘टीम्स’ सहित माइक्रोसॉफ्ट लाइन-अप में समस्या आने की बात कही।
 
 
माइक्रोसॉफ्ट 365 स्टेटस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'हमारी सेवाओं में अभी भी निरंतर सुधार हो रहा है। हम सुधार कार्रवाई जारी रख रहे हैं। इस गड़बड़ी के कारण उपयोगकर्ताओं को कम्प्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन पर ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ संदेश दिखाई दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों, बैंकों और मीडिया संस्थानों में व्यवधान की खबरें दुनियाभर से आ रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख