biodatamaker

MI-17V-5 से सफर कर रहे थे CDS बिपिन रावत, जानिए कितना सुरक्षित है यह हैलीकॉप्टर...

Updated: बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (15:57 IST)
कुन्नूर। तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का MI-17V-5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत करीब 14 लोग मौजूद थे। वायुसेना के MI-17V-5 हेलीकॉप्टर को बेहद सुरक्षित माना जाता है। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल वीवीआईपी मूवमेंट के लिए भी किया जाता है। राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख समेत तमाम दिग्गज इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं।
 
रूस में निर्मित MI17 V5 हेलीकॉप्टर आधुनिक तकनीकों से लैस है। यह दुनिया के सबसे उन्नत परिवहन हेलीकॉप्टर में से एक है। इसकी तैनाती सेना और आर्म्स ट्रांसपोर्ट के लिए की जाती है। सर्च ऑपरेशनों, पेट्रोलिंग, राहत एवं बचाव अभियानों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।  MI17 V5 हेलीकॉप्टर में S8 रॉकेट, 23 mm मशीनगन, PKT मशीन गन, AKM सब मशीन गन से लैस है।
 
यह 6000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहाडी़ और दुर्गम इलाकों में भी उड़ान भरने में सक्षम इस हेलीकॉप्टर की अधिकतम रफ्तार 250 किमी/घंटा है। यह कठिन परिस्थितियों में भी उड़ान भरने में सक्षम है। एक बार ईधन भरने के बाद ये विमान 580 किलोमीटर की दूरी पूरी कर सकता है। इसमें 2 सहायक टैंक भी शामिल है। यह हेलीकॉप्टर सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा भी रहा है।
 
इस हेलीकॉप्टर का केबिन काफी बड़ा है और इसमें 12.5m² का फ्लोर एरिया और 23m³ का स्पेस है। इसमें पोर्टसाइड दरवाजा और पीछे की तरफ जाने वाला रैंप सैनिकों और कार्गों के प्रवेश के लिए सुविधाजनक है। इसमें नेविगेशन, सूचना-डिस्प्ले और क्यूइंग सिस्टम भी है। इसका टेक ऑफ वजन 13,000 किलोग्राम है। यह 36 सैनिकों या 4500 किलोग्राम भार के साथ उड़ान भर सकता है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख