ramcharitmanas

देश के पहले CDS हैं जनरल बिपिन रावत

Updated: बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (18:57 IST)
नई दिल्‍ली। जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु के कुन्नूर में MI-17 V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। जनरल रावत भारतीय सेना के चार सितारा जनरल थे। वे भारत के पहले और वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) थे। 
 
16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जनरल बिपिन लक्ष्मण सिंह रावत के परिवार में हमेशा से देश सेवा की परंपरा रही है। उनके पिता भी आर्मी ऑफिसर थे और बतौर लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर हुए। उनकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित सेंट एडवर्ड स्कूल और देहरादून के कैमबेरियन हॉल स्‍कूल में हुई। उन्होंने पुणे के खड़कवासला में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और फिर साल 1978 में वे इंडियन मिलिट्री एकेडमी, से पास आउट हुए। उन्‍हें स्वोर्ड ऑफ ऑनर जैसा सम्‍मान भी मिला।
 
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को ऊंची चोटियों की लड़ाई में महारत हासिल है और आतंकवाद व उग्रवादी गतिविधियों से निपटने के लिए उन्होंने कई ऑपरेशन चलाए हैं।
 
फील्‍ड मार्शल सैम मॉनकेशॉ और जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बाद लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत तीसरे ऐसे सेना प्रमुख थे, जो गोरखा रेजीमेंट से जुड़े थे। जनरल बिपिन रावत सुरक्षा मामलों पर लिखते भी रहे हैं और उनके आलेख देश के पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।
 
जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका दिल्ली यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में ग्रेजुएट हैं। मधुलिका सोशल वर्कर हैं और खासकर कैंसर के मरीजों के लिए काम कर रही हैं।

भारत के पहले CDS : 30 दिसंबर 2019 को उन्हें भारत के पहले सीडीएस के रूप में नियुक्त किया गया और 1 जनवरी 2020 से पदभार ग्रहण किया।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

CM योगी के साथ कांवड़ियों पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने बरसाए फूल, UP में सियासत गरमाई, AIMIM ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

अगला लेख