Daily Horoscope
✕

भारत में लॉन्च हुआ Meta AI, WhatsApp, Insta और Facebook को होगा फायदा

Updated: सोमवार, 24 जून 2024 (15:51 IST)
इंटरनेट तकनीक में रोजाना नए एनोवेशन हो रहे हैं। अब  भारत के लिए Meta AI का रोलआउट जारी किया गया है। इसका लाभ WhatsApp, Facebook और Instagram पर मिल सकेगा। इस एक ऐप की मदद से यूजर्स को AI Assistant की सुविधा मिलेगी।

यानी यूजर्स आसानी से ऐप छोड़े बिना रियल टाइम सर्चिंग कर सकेंगे, जिससे प्लानिंग, ट्रांसलेशन और इमेज आदि जनरेट किए जा सकेंगे। जानते हैं क्‍या है यह और कैसे होगा इस्‍तेमाल और किसे होगा इसका सबसे ज्‍यादा फायदा।

कैसे काम करेगा Meta AI: पहले समझते हैं कि आखिर क्‍या हुआ है। दरअसल, Facebook की पेरेंट कंपनी Meta ने अपने पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट Meta AI को भारत में रोलआउट कर दिया है। इस साल अप्रैल में फेसुबक कंपनी के को फाउंडर Mark Zuckerberg ने Meta AI को पेश किया और बताया था कि यह कैसे काम करेगा।

Chatbot Llama पर करता है काम : Meta AI का इस्तेमाल यूजर्स Facebook, Instagram, WhatsApp और Messenger पर एक्सेस कर सकते हैं। यह सर्विस एकदम फ्री है। यह AI Chatbot Llama 3 पर काम करता है, जो कंपनी का सबसे एडवांस AI मॉडल है।

क्या है Meta AI : Meta AI एक ट्रू वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके कई तरह के सवाल के जवाब दे सकता है। ये आपको सर्चिंग और प्लानिंग में मदद कर सकता है। इसकी मदद से इमेज और एनिमेशन आदि भी तैयार कर सकते हैं।

यह होगा फायदा : यह AI Assistant रियल टाइम सर्चिंग के साथ भी आता है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट और Google ने मिलकर तैयार किया है। कई लोगों को चैटिंग के दौरान प्लानिंग और सूचनाओं के लिए सर्चिंग की जरूरत पड़ती है। यह अपने आप में बेहद खास है। Facebook पर भी इस AI का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस AI असिस्टेंट की मदद से किसी पोस्ट के बारे में एक्स्ट्रा डिटेल्स मांग सकते हैं। किसी ने फेसबुक पर इतिहास से जुड़ा कुछ पोस्ट किया, तो आप इस AI की मदद से उस टॉपिक पर दूसरी जानकारियों को सर्च कर सकेंगे।

कैसे होगा इस्‍तेमाल : AI Assistant की तरह Meta AI को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसकी मदद से यूजर्स आर्टिकल, कविता, टेक्स्ट का संक्षिप्त ब्यौरा तैयार करना और दूसरे भाषा को ट्रांसलेशन शामिल है। यह AI इमेज और GIF आदि भी जनरेट कर सकते हैं।

Meta AI का सीधा मुकाबला OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini से होगा। इस प्लेटफॉर्म पर आप कई तरह के सवाल को पूछ सकते हैं। साथ ही इसे एक्सेस करना दूसरे प्लेटफॉर्म की तुलना में काफी आसान है, जिसका दावा खुद कंपनी ने किया है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख