शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. MCD election : BJP chief nadda ask for vote in vajipur
Written By
Last Modified: रविवार, 27 नवंबर 2022 (12:32 IST)

MCD चुनाव में भाजपा का आक्रामक प्रचार, पार्टी प्रमुख नड्डा ने घर-घर जाकर मांगे वोट

MCD चुनाव में भाजपा का आक्रामक प्रचार, पार्टी प्रमुख नड्डा ने घर-घर जाकर मांगे वोट - MCD election : BJP chief nadda ask for vote in vajipur
नई दिल्ली। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने दिल्ली के वजीपुर इलाके में नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए रविवार को घर-घर जाकर प्रचार किया। शाम को नड्डा दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
 
भाजपा के प्रचार अभियान के तौर पर नड्डा ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उन्हें पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ (घोषणापत्र) की प्रतियां सौंपीं। उनके साथ भाजपा के सांसद हर्षवर्धन और पार्टी के अन्य नेता थे। 
 
भाजपा की दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्ड में मतदाताओं तक पहुंचने की योजना है। इसने कई केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत करीब 100 बड़े चेहरों को इस काम का जिम्मा सौंपा है।
 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत विभिन्न पार्टी नेता सुबह 8 बजे शुरू हुए इस 12 घंटे के अभियान में शामिल हैं। एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और मतगणना 7 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Corona India Update : घटते जा रहे हैं Corona मरीज, कोरोना संक्रमण के 343 नए मामले