dharma sangrah

मनमोहन बोले, 2जी पर फैलाया गया था दुष्प्रचार

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (15:32 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने गुरुवार को कहा कि 2जी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले से यह साबित हो गया है कि इसे लेकर उनकी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर फैलाया गया दुष्प्रचार आधारहीन था।
 
डॉ. सिंह ने यहां संसद परिसर में 2जी पर आए फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बड़ी-बड़ी बातें नहीं करना चाहता। फैसला अपनी कहानी स्वयं कह रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि अदालत के आदेश का सम्मान किया जाना चाहिए। मुझे प्रसन्नता है कि अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संप्रग के खिलाफ दुष्प्रचार आधारहीन था।
 
पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत ने अपने फैसले में मामले के सभी आरोपियों को यह कहते हुये बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष किसी भी आरोप को साबित करने में विफल रहा है। 
 
महालेखा परीक्षक (कैग) ने जब अपनी रिपोर्ट में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में सरकारी खजाने को एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही थी उस समय संप्रग की सरकार थी और डॉ. सिंह प्रधानमंत्री थे। स्पेक्ट्रम आवंटन संप्रग के पहले कार्यकाल के दौरान हुआ था। (वार्ता)
 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख