suvichar

मेलबर्न में भीड़ में जानबूझकर घुसाई कार, 13 घायल

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (15:25 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में एक कार के पैदल यात्रियों की भीड़ में घुस जाने से कम से कम 13 लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार कार को जानबूझकर भीड़ में घुसाया गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन से टकराने के कारण लोग उछलकर दूर जा गिरे। ऐसा नहीं लगता कि लोगों को कुचलने वाले वाहन की गति धीमी करने की कोशिश की गई।
 
विक्टोरिया स्टेट पुलिस ने बताया कि उसने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े चार बजे भीड़ में जा घुसी। एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर किया गया है।
 
विक्टोरिया पुलिस के कमांडर रसेल बारेट ने कहा, 'हमने जो देखा, उसके आधार पर हमारा मानना है कि यह जानबूझकर किया गया। इस घटना के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।' एंबुलेंस अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और चिकित्कसाकर्मी घायलों का उपचार कर रहे हैं। इनमें से कुछ ही हालत गंभीर है।
 
स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया ने खबर दी कि प्री-स्कूल के एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। उसके सिर में चोट लगी है।
 
स्काई ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि सफेद रंग की एक एसयूवी भीड़ में जा घुसी। वाहन में दो लोग सवार थे। वाहन की गति धीमी करने की कोई कोशिश नहीं की गई।
 
स्थानीय मीडिया में दिखाई गई फोटो में लंबी आस्तीन वाली टी शर्ट पहने एक व्यक्ति दिख रहा है जिसे कार से बाहर घसीटा जा रहा है। तस्वीरों में लाल रंग की चैक वाली कमीज पहने दाढ़ी वाला एक अन्य व्यक्ति भी दिख रहा है। उसके हथकड़ी लगी है और वह जमीन पर बैठा है।
 
पुलिस ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास घटना की कोई तस्वीर है तो वे जांच में मदद करने के लिए एक क्लाउड एड्रेस पर उन्हें अपलोड करें।
 
मेलबर्न रेडियो स्टेशन 3 एडब्ल्यू से एक प्रत्यक्षदर्शी स्यू ने कहा कि उसने लोगों की चीख पुकार सुनी। उसने एक सफेद कार देखी जिसने वहां हर किसी को रौंद दिया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी जॉन ने एबीसी रेडियो मेलबर्न को बताया कि उसने तेज गति से आती एक एसयूवी को देखा।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी में मेलबर्न के एक व्यस्त मॉल में एक कार ने पैदल यात्रियों को रौंद दिया था जिसके कारण छह लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख