dharma sangrah
✕

शिवराज पुत्र कार्तिकेय बेचेंगे दूध

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (16:17 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह अब दूध के कारोबार में उतर रहे हैं। हालांकि कार्तिकेय पहले से ही फूलों का कारोबार कर रहे हैं।  दरअसल, राजधानी भोपाल में कुछ स्थानों पर 'सुधामृत' नाम होर्डिंग लगे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह होर्डिंग कार्तिकेय के कारोबार से ही जुड़ा है।


ध्यान रखने वाली बात यह है कि कार्तिकेय पहले से ही फूलों का कारोबार कर रहे हैं। इस ब्रांड की कुछ खास इलाकों में सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक अभी राजधानी में 800 लीटर दूध सप्लाई करने की योजना पर काम चल रहा है। इसे बाद में और भी बढ़ाने की योजना है।

इस होर्डिंग में पता सुंदर डेयरी, धोलखेड़ी, विदिशा का है। माना जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री के फॉर्महाउस का पता ही है। यह होर्डिंग की काफी चर्चा है क्योंकि इस पर लिखा है 'दूध का धुला गाय का दूध'। यह बात किसी के भी गले नहीं उतर रही है। हालांकि इस शब्द को लेकर लोग चटखारे जरूर ले रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सुंदर डेयरी में हॉलैंड की होल्सटीन फ्राइयेशियन (एचएफ) नस्ल की 200 गायें खरीदी गई हैं। गाय की यह प्रजाति रोज करीब 35 लीटर तक दूध देती हैं। फिलहाल डेयरी में 800 लीटर का प्लांट लगाय गया है। खबर यह भी है कि यहां देसी गाएं भी रखी जाएंगी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख