sundarkand

'मौनमोहन' का मोदी पर निशाना, आप भी तो बोलिए...

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (12:04 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहनसिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप मुझे बोलने की सलाह देते थे, अब आपको भी तो उस सलाह का पालन करना चाहिए। 
 
कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पर लंबे समय तक प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर मनमोहन ने हमला बोलते हुए कहा कि आपको (मोदी को) उस सलाह का पालन करना चाहिए जो आप मुझे देते थे। मोदी को इस तरह के मसलों पर अधिक बोलना चाहिए। मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला था कि नहीं बोलने की वजह से मोदी मेरी आलोचना करते थे। गौरतलब है कि मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को 'मौनमोहन' जैसे विशेषणों से नवाजा था। 
 
पूर्व प्रधानमंत्री ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मैं खुश हूं कि आखिर अंबेडकर जयंती पर मोदी ने चुप्पी तोड़ी कि बेटियों को न्याय मिलेगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मनमोहन ने कहा कि 2012 के निर्भया गैंगरेप के बाद तब कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जरूरी कदम उठाए थे और रेप से जुड़े कानून को बदला था।
 
सिंह ने मुस्लिमों और दलितों की पिटाई को लेकर भाजपा शासित राज्य सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सरकारें आंखें बंद किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्यों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कह सकती है ताकि महिलाओं, अल्पसंख्यकों और दलितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख