Daily Horoscope
✕

आप नेता आशीष खेतान का डीडीसी से इस्तीफा

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (11:59 IST)
नई दिल्ली। आप नेता एवं ‘दिल्ली डॉयलॉग कमीशन’ ( डीडीसी ) के उपाध्यक्ष आशीष खेतान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा कि अब वह वकालत करना चाहते हैं। 
 
पत्रकार से नेता बने खेतान को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विश्वास पात्र माना जाता है। उन्हें तीन साल पहले आप सरकार की सलाहाकर इकाई डीडीसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। केजरीवाल डीडीसी के अध्यक्ष हैं।
 
खेतान ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने डीडीसी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जो 16 अप्रैल से प्रभावी है। पिछले तीन वर्षों में मुझे सार्वजनिक नीति को आकार देने एवं शासन में सुधार तथा परिवर्तन लाने के लिए कई अनोखे अवसर मिलें। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रगुजार हूं।' 
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मैं कानूनी पेशे से जुड़ रहा हूं और दिल्ली बार में पंजीकरण करा रहा हूं जिसकी वजह से डीडीसी से इस्तीफा देना आवश्यक है। बार काउंसिल के नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति वकालत करते समय निजी या सरकारी नौकरी नहीं कर सकता।' (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख