शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Manipur Violence : BSF man martyred, 2 soldiers injured
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 जून 2023 (12:57 IST)

Manipur Violence : BSF का जवान शहीद, असम राइफल्स के 2 जवान घायल

Manipur Violence : BSF का जवान शहीद, असम राइफल्स के 2 जवान घायल - Manipur Violence :  BSF man martyred, 2 soldiers injured
Manipur Violence : अमित शाह की अपील के बाद भी मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। राज्य के सेरौ इलाके में हुई हिंसा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान शहीद हो गया जबकि असम राइफल्स के 2 जवान घायल हो गए।
 
भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने एक बयान में कहा, मणिपुर के सेरौ इलाके में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के एक समूह के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान मारा गया जबकि असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए मंत्रिपुखरी ले जाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने मणिपुर के अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान कई संगठनों से मुलाकात कर शांति बहाल करने की अपील की थी। उन्होंने लूटे गए हथियारों को सरेंडर कराने को कहा था और चेतावनी दी थी कि हथियार जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
अमित शाह की पूर्वोत्तर राज्य के लिए शांति कायम करने के ऐलान के ठीक बाद मणिपुर के 5 जिलों से कर्फ्यू हटा लिया गया था। जबकि कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई है। पुलिस के मुताबिक गृहमंत्री की चेतावनी के बाद मणिपुर में 140 हथियारों को सरेंडर किया गया है। बता दें कि करीब एक महीने पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद पुलिस शस्त्रागार से 2,000 हथियार लूट लिए गए थे
 
बता दें कि 3 मई से मणिपुर में शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 70 से ज्‍यादा लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा को रोकने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य में सेना और असम राइफल्स के भी 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta