Hanuman Chalisa
✕

ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना, कहा- अब गुजरात लौट जाएं मोदी

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (19:14 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपना धरना खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर गुजरात लौट जाना चाहिए।
 
इससे पहले मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया। कुमार को शिलॉन्ग स्थित सीबीआई दफ्तर में पेश होना होगा। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए यह भी साफ किया कि राजीव को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
 
कोर्ट के आदेश को ममता ने संविधान और अपनी जीत करार दिया है। वहीं, भाजपा ने इसे सीबीआई की जीत बताया है। ममता ने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई। 
 
नायडू मंगलवार को ममता से मुलाकात करने धरना स्थल पहुंचे। बताया जाता है कि उनकी ही अपील पर ममता ने धरना समाप्त किया। ममता ने कहा- केंद्र सरकार राज्य की एजेंसियों समेत सभी जांच एजेंसियों पर नियंत्रण रखना चाहती है। मोदी को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर गुजरात लौट जाना चाहिए। यह एक आदमी और एक पार्टी की सरकार है।
 
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पर सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ रविवार रात से धरने पर बैठी थीं। 
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

अगला लेख