dharma sangrah
✕

उत्तरप्रदेश विधानसभा में बेहोश हुए सपा विधायक, ब्रेन हैमरेज

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (18:57 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण के दौरान सपा विधायक सुभाष पासी बेहोश हो गए। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है।
 
सदन में वह बेहोश होकर गिर पड़े। तुरंत उनको वहां से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनको किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
 
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रमुख डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि विधायक सुभाष पासी (उम्र करीब 50 साल) को दोपहर बाद ट्रामा सेंटर लाया गया। जांच के बाद पता चला कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। देर शाम उन्हें होश आ गया लेकिन अगले 48 घंटों तक डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी करेगी।
 
गाजीपुर जिले के सैदपुर से सपा विधायक सुभाष पासी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारे लगाते समय बेहोश होकर सदन में गिर पड़े। सदन में नारे लगाते-लगाते बेहोश हुए सुभाष पासी को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल ले जाया गया। (भाषा) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख