dharma sangrah
✕

PM मोदी दल तोड़ने में व्यस्त, खरगे बोले- सेना के लिए पैसा नहीं, आर्म्ड फोर्स में खाली पड़े हैं 2 लाख से ज्यादा पद

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2023 (20:13 IST)
  • वन रैंक, वन पेंशन को लेकर विश्वासघात
  • सरकार के पास सैनिकों के लिए पैसे नहीं
  • सेना में मेजर और कैप्टन की कमी
 
नई दिल्ली। MaharashtraPoliticalCrisis : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास भाजपा के विरोधी राजनीतिक दलों को तोड़ने का पूरा समय है, लेकिन सेना में रिक्तियों को भरने का समय नहीं है। सेना में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। 
 
खरगे ने उस खबर का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा, जिसमें दावा किया गया है कि सेना में मेजर और कैप्टन स्तर के अधिकारियों की कमी है और ऐसे में वह अपने मुख्यालयों में कर्मियों की तैनाती में कटौती की योजना बना रही है।
ALSO READ: Maharashtra Political Crisis: NCP पर कब्जे की जंग तेज, शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाला
खरगे ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार के पास राजनीतिक दलों को तोड़ने का समय है, लेकिन शस्त्र बलों में महत्वपूर्ण रिक्तियों को भरने का कोई समय नहीं है। 
 
जो लोग रोजाना राष्ट्रवाद की दुहाई देते हैं उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात किया है।
 
उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में 2 लाख से अधिक रिक्तियां हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना इस बात की स्वीकारोक्ति है कि मोदी सरकार के पास हमारे सैनिकों के लिए पैसे नहीं हैं। 
 
मोदी सरकार ने ओआरओपी (वन रैंक, वन पेंशन) को लागू करने को लेकर रक्षा बलों के साथ विश्वासघात किया है।
 
खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार और भाजपा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा राष्ट्रीय प्राथमिकता नहीं है। सिर्फ जनादेश के साथ विश्वासघात करना उनकी प्राथमिकता है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख