dharma sangrah
✕

Adani को लेकर खरगे ने मोदी पर साधा निशाना, बोले- देश की छवि खराब कर रहे हैं प्रधानमंत्री

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2024 (19:13 IST)
Kharge targeted PM Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार को दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि विपक्ष पर हुड़दंग मचाने का आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्योगपति गौतम अडाणी समूह का साथ देकर देश की छवि खराब कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि अडाणी समूह से जुड़ी ‘वित्तीय अनियमितताओं’ का मामला गंभीर है और विपक्ष देश बचाने के लिए यह विषय उठाना चाहता है। खरगे ने कहा, आज हमने संसद (राज्यसभा) में नियम 267 के तहत अडाणी का मुद्दा उठाया था। अडाणी समूह पर भ्रष्टाचार, रिश्वत और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, उसके बारे में हम इस मुद्दे को सदन के समक्ष रखना चाहते थे।
ALSO READ: जहरीले सांप को मार देना चाहिए, BJP-RSS को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले पर चर्चा नहीं कराई और कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां अडाणी समूह को ठेके मिलते हैं। उन्होंने कहा, इसलिए हम चाहते हैं कि इस मामले पर सदन में चर्चा हो। जिस चीज़ से देश का नुकसान हो रहा है, जिसके चलते दुनिया का भरोसा हम से उठ सकता हो, उस वक्त ये चीजें सदन में लाना जरूरी हैं। देश को बचाने के लिए हमने ये मुद्दा उठाया था।
 
खरगे ने दावा किया, मोदी जी आज हुड़दंग मचाने की बात कह रहे थे लेकिन मोदी जी खुद ही जब जून 2015 में बांग्लादेश गए थे, वहां पर अडाणी समूह को बिजली परियोजना का ठेका मिला। मलेशिया, इसराइल, सिंगापुर, श्रीलंका, नेपाल, तंजानिया, वियतनाम, यूनान आदि में जहां-जहां मोदी जी गए, अडाणी समूह को ठेके मिले। केन्या ने तो जनता के दबाव में ठेका रद्द किया।
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- गलतियां बताने वालों को जेल में डाल देते हैं
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम ये चाहते हैं कि एक जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) का गठन हो, जिसमें उनकी (सत्तापक्ष की) पार्टी के लोग तो ज़्यादा ही होंगे। गठित करो, सच्चाई बाहर आने दो। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अगला लेख