Daily Horoscope
✕

संभल हिंसा : SP बोले अपने नेताओं के चक्कर में भविष्य बरबाद मत करो

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2024 (18:39 IST)
Sambhal violence Update : संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार को किए जा रहे सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई इस हिंसा, गोलीबारी और पथराव में उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र समेत कुल 20 लोग घायल हुए। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संभल हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है।

संभल हिंसा के बीच यूपी पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एसपी कह रहे हैं कि नेताओं को चक्कर में भविष्य बर्बाद मत करो। हिंसा के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं तथा 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
<

बसपा सरकार में 2010 में बाबरी मस्जिद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया जिसमें दंगा होने के बहुत बड़े चांस थे लेकिन बहन जी के नेतृत्व में सरकार थी बहन जी ने सख्त हिदायत पुलिस प्रशासन को दे दी के अगर किसी भी जान माल की जनहानि हुई तो पुलिस को छोड़ नहीं जाएगा pic.twitter.com/Ndyo11sFz5

— Dharmendra Singh sirwalia ???????? (@DR_Ambedkarji) November 24, 2024 >एक स्थानीय अदालत के आदेश पर गत मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त था। रविवार को सर्वेक्षण करने वाली टीम दोबारा मस्जिद का सर्वे करने गई थी।

अदालत में एक याचिका दाखिल करके दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है, वहां पहले हरिहर मंदिर था। सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के क्षेत्रीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क और संभल सदर सीट से सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक कुल सात मुकदमे दर्ज करके 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती हमला, एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान, कांग्रेस का दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

अगला लेख