biodatamaker
✕

मोदी सरकार ने रेलवे को बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी : मल्लिकार्जुन खरगे

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (18:18 IST)
Mallikarjun Kharge's statement regarding railways : कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को रेलवे की नवीनतम प्रदर्शन रिपोर्ट को लेकर केंद्र पर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर ‘पीआर स्टंट (जनसंपर्क हथकंडा)’ करने और आम लोगों की सुरक्षा, सुविधा और राहत पर ध्यान नहीं देने का भी आरोप लगाया। खरगे ने ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, मोदी सरकार ने रेलवे को तहस-नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 
उन्होंने आरोप लगाया, बालासोर जैसे बड़े हादसे होने के बाद, बहुप्रचारित ‘कवच’ सुरक्षा का एक भी किलोमीटर नहीं जोड़ा। खरगे ने दावा किया कि आम शयनयान श्रेणी में यात्रा करना बहुत महंगा हो गया है और इन डिब्बों की संख्या भी घटाई गई है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि इस साल 10 प्रतिशत से ज्यादा ट्रेन लेट (विलंब) हुईं। उन्होंने कहा, रेल बजट को खत्म करके, मोदी सरकार ने जवाबदेही से छुटकारा पा लिया है। मोदीजी केवल वाहवाही बटोरने के लिए सफेद रंग दी गई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के पीआर स्टंट में व्यस्त हैं।
 
खरगे ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में आरोप लगाया, लेकिन वह आम जनता की सुरक्षा, सुविधा, सहूलियत और राहत पर रत्तीभर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा था कि ‘कवच’ 1500 किलोमीटर रेलमार्ग पर पूरी तरह स्थापित किया गया है। ‘कवच’ स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है।
 
उन्होंने कहा कि इसका दायरा बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मंत्री ने यह भी दावा किया कि रेल यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है और वर्तमान वित्त वर्ष के अंत तक, भारतीय रेलवे 650 से 700 करोड़ के कोविड-पूर्व यात्री यातायात को हासिल कर लेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख