Hanuman Chalisa
✕

चुनावी बॉण्ड मामले की हो विशेष जांच, तब तक सीज रहें भाजपा के खाते, मल्लिकार्जुन खरगे की मांग

Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (17:12 IST)
Mallikarjun Kharge's statement regarding electoral bond issue : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि चुनावी बॉण्ड योजना से जुड़े मामले की विशेष जांच होनी चाहिए और सच सामने आने तक भारतीय जनता पार्टी के बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगाई जाए।
ALSO READ: कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
खरगे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के छापे के बाद कई कंपनियों द्वारा चुनावी बॉण्ड खरीदे जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा ने चुनावी बॉण्ड के जरिए करोड़ों रुपए एकत्र किए हैं, वहीं कांग्रेस को जिस बैंक खाते में चंदा मिला, उससे लेनदेन पर रोक लगा दी गई।
 
भाजपा को कुल चंदे का 50 प्रतिशत से अधिक मिला : खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’, लेकिन आज उच्चतम न्यायालय ने यह उजागर कर दिया है कि कैसे भाजपा ने चुनावी बॉण्ड से पैसा बनाया है। एसबीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि भाजपा को कुल चंदे का 50 प्रतिशत से अधिक मिला, जबकि कांग्रेस को केवल 11 प्रतिशत मिला। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कंपनियों पर भाजपा को चंदा देने के लिए दबाव डाला गया।
 
लगभग 300 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए गए : खरगे ने कांग्रेस के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा, आयकर विभाग को ऐसा करने का निर्देश दिया गया था और लगभग 300 करोड़ रुपए ‘फ्रीज’ कर दिए गए हैं, हम चुनाव में कैसे जा सकते हैं? आप चुनावी बॉण्ड के माध्यम से करोड़ों रुपए एकत्र कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस को कार्यकर्ताओं, सांसदों और अन्य लोगों से चंदा मिला। उन्होंने कहा,  हमारा खाता बंद है, उनका खाता खुला है। उन्हें 6,000 करोड़ रुपए मिले, जबकि दूसरों को बहुत कम मिला।
ALSO READ: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे क्यों नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव?
खरगे ने सवाल किया, अगर विपक्षी पार्टी का खाता ‘फ्रीज’ कर दिया जाएगा, तो वे चुनाव कैसे लड़ेंगी? समान अवसर कहां हैं? इसलिए मैं उच्चतम स्तर पर जांच की मांग करता हूं। जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक उनके (भाजपा) खाते से भी लेनदेन पर रोक लगाई जानी चाहिए।
 
वे भाजपा में तत्काल बेदाग हो गए : खरगे ने कहा, यह पता लगाने के लिए एक विशेष जांच की जानी चाहिए कि क्या उन्हें किसी एहसान के बदले में या उत्पीड़न अथवा चंदे के बदले मामलों को बंद करने के एवज में पैसे मिले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, जिन लोगों ने ईडी और आयकर विभाग के छापों का सामना किया, वे भाजपा में चले गए और उन्हें (पार्टी में) पद मिल गए। वे भाजपा में तत्काल ‘बेदाग’ हो गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख