Daily Horoscope
✕

किसने कहा अनुच्छेद 370 बहाल किया जाएगा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- झूठ फैला रहे अमित शाह

Updated: शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (01:13 IST)
Mallikarjun Kharge News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस दावे का बृहस्पतिवार को विरोध किया कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करने का इरादा रखती है। उन्होंने कहा कि इस विवादास्पद प्रावधान को संसद ने निरस्त कर दिया है।
 
खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर समाज में विभाजन पैदा करने के लिए अनुच्छेद 370 के मुद्दे को जीवित रखने का आरोप लगाया। पुणे में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपशब्द कहने का आरोप लगाया।
 
खरगे ने कहा, अमित शाह अपनी चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हैं। (लेकिन) वह (खुद) कह रहे हैं कि कांग्रेस (जम्मू-कश्मीर में) अनुच्छेद 370 वापस लाना चाहती है। मुझे बताइए, यह किसने और कब कहा? आप एक मुद्दा उठा रहे हैं। अगर यह (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का प्रस्ताव) संसद में पहले ही पारित हो चुका है, तो आप फिर से इस मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं?
ALSO READ: मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, लाल किताब को लेकर दिया यह बयान...
उन्होंने कहा, इसका मतलब है कि आप इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं ताकि लोग बंट जाएं। अगर आप यह कहना चाहते हैं तो कश्मीर जाकर कहिए। कश्मीर में चुनाव खत्म हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में रद्द कर दिया था।
 
नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ कांग्रेस का गठबंधन है। नेकां जम्मू-कश्मीर में सरकार का नेतृत्व कर रही है। पिछले हफ़्ते जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें केंद्र से कहा गया था कि वह पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे की बहाली के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों से बातचीत करे।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के एक नेता कह रहे हैं कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और उन्होंने इस तरह का नारा गढ़ने के पीछे के औचित्य पर सवाल उठाया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ऐसा नारा क्यों दिया? देश एक है।
ALSO READ: बंटेंगे-कटेंगे नारे पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, कहा- कई कांग्रेसी नेताओं ने देश पर अपने प्राण न्योछावर किए
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश को एक रखने के लिए काम किया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपनी जान कुर्बान की। महात्मा गांधी की हत्या हुई। कांग्रेस ने ये (बलिदान) किया, लेकिन आपने न तो देश की एकता के लिए लड़ाई लड़ी, न ही आजादी के लिए और न ही गरीबों के लिए।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया था और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने नौकरियों और शिक्षा में अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण स्वीकृत करने का काम किया था। खरगे ने कहा, लेकिन वे (भाजपा) अब भी आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेहरू, आंबेडकर, वल्लभभाई पटेल और सुभाषचंद्र बोस जैसी देश की महान राजनीतिक हस्तियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा, वे (भाजपा) अब कहते हैं कि बाबा साहब ऐसा करना चाहते थे, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा किया। वल्लभभाई पटेल ने ऐसा कहा और बोस ने ऐसा कहा। जब वे जीवित थे, तब आप संविधान के खिलाफ थे। आपने अपने कार्यालय में भारतीय ध्वज भी नहीं रखा।
ALSO READ: झूठे वादे करना आसान, पूरे कर पाना मुश्किल, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले PM मोदी
उन्होंने जोर देकर कहा, आप अशोक चक्र (तिरंगे के मध्य में) को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे और आप मनु (मनुस्मृति, एक प्राचीन धार्मिक ग्रंथ) के आधार पर संविधान चाहते थे और अब आपको संविधान याद आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश को एकजुट रखना चाहती है और इसके लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ पांच प्रतिशत लोगों के पास 62 प्रतिशत संपत्ति है और 50 प्रतिशत लोगों के पास सिर्फ तीन प्रतिशत संपत्ति है।
 
खरगे ने आरोप लगाया, इस असमानता को कम करने के बजाय मोदी जी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को बेचकर अपने मित्रों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सबसे ज़्यादा मादक पदार्थ की आपूर्ति अडाणी को दिए गए बंदरगाह पर हो रही है। अक्टूबर में 400 किलो कोकीन जब्त की गई। फरवरी में 4,000 किलो चरस जब्त की गई। अवैध चीजें लाई जा रही हैं जो पुणे, बेंगलुरु, पंजाब के युवाओं को बर्बाद कर रही हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव में स्व. इंदिरा गांधी की भी एंट्री, जानिए क्या कहा अमित शाह ने
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस और विपक्षी एमवीए महाराष्ट्र में सत्ता में आने पर अपने घोषणा पत्रों में वादा की गईं लोकलुभावन योजनाओं के लिए पैसा कैसे जुटाएगा, उन्होंने कहा, हमें सत्ता दीजिए, हम आपको बजट देंगे। हम बजट के अनुसार काम करते हैं। कांग्रेस नेता ने टिप्पणी की, हम ‘खोके’ (पैसे के बक्से) में नहीं, बल्कि ‘डोके’ (दिमाग) में विश्वास करते हैं। हमारे पास दिमाग है और उनके पास खोखे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख