suvichar

ट्रंप टैरिफ को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- प्रधानमंत्री मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं...

Updated: रविवार, 7 सितम्बर 2025 (19:18 IST)
Mallikarjun Kharge News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी शुल्क (Tariff) मुद्दे का जिक्र करते हुए रविवार को दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने माहौल खराब कर दिया है। खरगे ने दावा किया कि मोदी-डोनाल्ड ट्रंप गठबंधन भारत की कीमत पर हुआ है। अमेरिकी शुल्क के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए खरगे ने आरोप लगाया, ट्रंप ने बहुत बड़ा शुल्क लगाया। 50 प्रतिशत शुल्क के बाद, उन्होंने हमारे लोगों को बर्बाद कर दिया।
ALSO READ: अमेरिकी Tariff पर मायावती का बड़ा बयान, टैरिफ को बताया 'ट्रंप आतंक', मोदी सरकार से की यह मांग
खबरों के अनुसार, राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि मोदी और ट्रंप एक-दूसरे के लिए अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि वे एक-दूसरे के लिए वोट मांगते हैं। खरगे ने दावा किया कि मोदी-डोनाल्ड ट्रंप गठबंधन भारत की कीमत पर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया, वह (ट्रंप) और मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने माहौल खराब कर दिया है।
ALSO READ: Mallikarjun Kharge : मोदी सरकार का एजेंट बन गया है चुनाव आयोग, बिहार में बोले मल्लिकार्जुन खरगे
अमेरिकी शुल्क के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए खरगे ने आरोप लगाया, ट्रंप ने बहुत बड़ा शुल्क लगाया। पचास प्रतिशत शुल्क के बाद, उन्होंने हमारे लोगों को बर्बाद कर दिया। खरगे ने कहा कि वह इस बात को समझें कि भारत ने दशकों तक तटस्थता और गुटनिरपेक्षता की विदेश नीति अपनाई है तथा उसे इसी रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।
ALSO READ: अमेरिकी Tariff पर मायावती का बड़ा बयान, टैरिफ को बताया 'ट्रंप आतंक', मोदी सरकार से की यह मांग
उन्होंने दावा किया, हमने आठ साल पहले यह मुद्दा उठाया था। हमने कहा था कि अगर दो स्लैब होंगे, तो इससे गरीब लोगों को फायदा होगा, लेकिन उन्होंने चार से पांच स्लैब पेश किए और लोगों को लूटा। चुनाव नजदीक आने के बाद उन्होंने जीएसटी स्लैब में संशोधन किया। खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर एकजुट है, लेकिन वह मोदी को समर्थन का दुरुपयोग नहीं करने देगा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

अगला लेख