अमेरिकी Tariff पर मायावती का बड़ा बयान, टैरिफ को बताया 'ट्रंप आतंक', मोदी सरकार से की यह मांग
Mayawati's statement on tariff : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए भारी टैरिफ को 'ट्रंप टैरिफ आतंक' करार दिया है। मायावती ने इससे उभरी नई चुनौतियों को लेकर रविवार को चिंता जताई और केंद्र सरकार से इस स्थिति से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों व कार्यक्रमों में ठोस व भारी सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। इससे देश का सम्मान और वैश्विक प्रतिष्ठा को आघात लगेगा।
खबरों के अनुसार, राजधानी लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मायावती ने अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए भारी टैरिफ को 'ट्रंप टैरिफ आतंक' करार दिया है।
मायावती ने ट्रंप टैरिफ से उभरी नई चुनौतियों को लेकर रविवार को चिंता जताई और केंद्र सरकार से इस स्थिति से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की। मायावती ने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों व कार्यक्रमों में ठोस व भारी सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था और जनता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ेगी। मायावती का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका साझेदारी के सकारात्मक मूल्यांकन और दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों की सराहना के एक दिन बाद आया है।
बैठक में मायावती ने 9 अक्टूबर को बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर राज्यव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मायावती ने आरोप लगाया कि विरोधी दल बसपा को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारें संकीर्ण और सांप्रदायिक राजनीति छोड़कर ऐसे तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करें।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
