1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. modi cancles US visit

अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर देंगे यूएन में भाषण| modi cancles US visit

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ पर लगाए जाने से नाराज पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया है। विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्‍ट्र के 80वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

PM Modi
Modi cancles US Visit : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खासे नाराज है। उन्होंने इस माह होने वाले अपने अमेरिकी दौरे को भी रद्द कर दिया है। उनके स्थान पर विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिका जाएंगे और संयुक्त राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे।
 
प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्‍ट्र महासभा के 80वें सत्र में शामिल नहीं होने का फैसला कर लिया है। अमेरिका से बिगड़ते संबंधों की वजह से मोदी की इस यात्रा के रद्द होने की संभावना पहले से थी। ALSO READ: भारत की रूस और चीन बढ़ती दोस्ती से टेंशन में ट्रंप, कहा मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी। इसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा। उसके बाद अमेरिका का नंबर आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति 23 सितंबर को प्रतिष्ठित UNGA मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। यह व्हाइट हाउस में उनके दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र सत्र को उनका पहला संबोधन होगा।
 
इस बीच शुक्रवार को जारी महासभा के 80वें सत्र की उच्च-स्तरीय आम बहस के लिए वक्ताओं की संशोधित अंतिम सूची के अनुसार, भारत का प्रतिनिधित्व एक 'मंत्री' करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे। ALSO READ: अमेरिका के साथ रिश्ते तो चाहता है भारत, पीटर नवारो का बयान मंजूर नहीं
 
गौरतलब है कि ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसमें रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत जुर्माना भी शामिल हैं। इससे भारत के निर्यात पर बुरा असर पड़ा है। निर्यातकों को अमेरिका सामान भेजना खासा महंगा पड़ रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: ट्रंप ने कहा बने रहेंगे दोस्त, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रप‍ति को दिया यह जवाब