dharma sangrah
✕

खरगे बोले- 147 दिन से मणिपुर के लोग परेशान, पीएम के पास समय नहीं

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (10:46 IST)
Manipur Violence : मणिपुर में 3 मई से शुरू हुआ जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा की वजह से राज्य में मोबाइल इंटरनेट एक बार फिर बंद कर दिया गया है। हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।
 
खरगे ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि 147 दिनों से मणिपुर के लोग परेशान हैं, लेकिन पीएम मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है। इस हिंसा में छात्रों को निशाना बनाए जाने की भयावह तस्वीरों ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार बनाया गया था। खूबसूरत राज्य मणिपुर को भाजपा के कारण युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है!
 
 
उल्लेखनीय है कि मैतेई समुदाय के 2 किशोरों के शव बरामद होने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश में हिंसा एक बार फिर भड़क उठी है। मणिपुर की इंफाल घाटी में 2 युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने मंगलवार को आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया जिसमें 45 से अधिक छात्र घायल हो गए। 
 
राज्य सरकार ने बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य के तमाम सरकारी-प्राइवेट स्कूल 27 और 29 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख