dharma sangrah
✕

मल्लिकार्जुन खरगे को मिली Z प्लस सुरक्षा, खतरे की आशंका में लिया फैसला

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (22:47 IST)
Mallikarjun Kharge got Z Plus security : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को देशभर में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय ने खरगे पर खतरे की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया। सीआरपीएफ के कमांडो पूरे देश में खरगे को जेड प्लस सुरक्षा (Z Plus security) प्रदान करेंगे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने खरगे पर खतरे की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो पूरे देश में खरगे को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करेंगे।
 
24 घंटे लगभग 30 सीआरपीएफ कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे खरगे : सूत्रों ने बताया कि प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष के रूप में खरगे द्वारा आम चुनावों से पहले और चुनावों के दौरान बड़े स्तर देशभर में दौरे पर जाने की उम्मीद है और इसी को ध्यान में रखते हुए उनके सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। खरगे अब तीन पालियों में 24 घंटे लगभग 30 सीआरपीएफ कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
ALSO READ: कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
इस घेरे में बुलेटप्रूफ गाड़ी, सुरक्षा काफिला और अनुरक्षी भी शामिल हैं। जेड प्लस देश में उच्च खतरे की आशंका वाले व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली उच्चतम श्रेणी की सुरक्षा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख