शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Maharashtra Transport Minister Anil Parab appeared before ED for the third consecutive day in money laundering case
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 जून 2022 (16:50 IST)

धनशोधन मामला : ED के सामने लगातार तीसरे दिन पेश हुए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब

Money Laundering Case
मुंबई। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब उनके विरुद्ध दर्ज किए गए धनशोधन के मामले में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। ईडी ने गुरुवार को परब से 6 घंटे से अधिक और मंगलवावार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। वह तीसरी बार महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने हैं एवं फिलहाल परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि परब अपराह्न करीब पौने तीन बजे दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईडी उनसे महाराष्ट्र में रत्नागिरि जिले के दापोली तटीय क्षेत्र में साई रिसोर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ कर रहा है।

ईडी ने गुरुवार को परब से छह घंटे से अधिक और मंगलवावार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। वह तीसरी बार महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने हैं एवं फिलहाल परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं।

ईडी ने उनके और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर छापा मारा था। उससे पहले उनके और अन्य के विरुद्ध धनशोधन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार किया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
इंदौर नगर की होलकरकालीन प्रमुख छत्रियां