1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Maharashtra and Haryana assembly election

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 24 को चुनाव परिणाम

Maharashtra election
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में 288 एवं हरियाणा में 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होंगे। दोनों ही राज्यों 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दोनों राज्यों में चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में इस बार 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.24 करोड़ मतदाता हैं।

महाराष्ट्र में मतदान के लिए 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल नवंबर के पहले हफ्ते तक है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को 30 दिन में चुनावी खर्चे का ब्योरा देना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड भी जानकारी देनी होगी। 

-दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। 
-24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। 
-हर विधानसभा क्षेत्र के 5 बूथों पर वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाएगा। 
-28 लाख रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार। चुनाव पर्यवेक्षक उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर निगरानी रखेंगे।  
-आज से यानी चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 
-दोनों ही राज्यों में चुनाव ‍प्रक्रिया समाप्त होने तक में नई योजनाओं की घोषणा नहीं की जा सकेगी। 
-धनतेरस से पहले चुनाव खत्म हो जाएंगे। 
 

महाराष्ट्र में वर्तमान स्थिति : 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में इस समय भाजपा एवं शिवसेना गठबंधन की सरकार है। 2014 में भाजपा को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42, एनसीपी को 41 तथा अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को 20 सीटें मिली थीं। 
 
हरियाणा में वर्तमान स्थिति : 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में इस समय मनोहरलाल खट्‍टर के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार है। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 47, कांग्रेस 15, आईएनएलडी 20 तथा अन्य दलों के प्रत्याशी 8 सीटें जीतने में सफल रहे थे। भाजपा को इस चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला था।
अगला लेख
बिना किसी यात्री के पाकिस्तान ने उड़ा दिए 82 विमान, करोड़ों का नुकसान