ramcharitmanas

Lumpy Viral Disease: क्‍या इंसानों में फेल सकता है लंपी वायरस?

Updated: शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (14:59 IST)
राजस्थान में इस वक्त लंपी वायरस को लेकर दहशत है। यह एक वायरल डिजीज है, जो पशुओं में फैल रही है। अब तक राजस्थान में हजारों पशु इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। बताया जा रहा है सभी राज्‍यों में मिलाकर लगगभ 60 हजार गायों की मौत की खबर आ रही है। इसके बाद अब इस वायरस से लोगों में भी चिंता बढ़ रही है।
अंदेशा जताया जा रहा है कि क्या यह वायरस इंसानों में भी फैल सकता है। हाल ही में कोरोना और मंकीपॉक्स जैसे संक्रमण का खतरा झेल चुके इंसान एक और नए वायरस को लेकर दहशत में है।

पहले जानते हैं कैसे फैलता है लंपी वायरस?
इंसानों को इस वायरस से खतरा है या नहीं, यह जानने से पहले यह जान लें कि आखिर ये फैलता कैसे है। यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक लंपी स्किन डिजीज एक वायरल डिजीज है, जो सबसे ज्‍यादा पशुओं को प्रभावित करती है। आमतौर पर यह खून चूसने वाले कीड़ों, मच्छर की कुछ प्रजातियों और पशुओं के कीड़े के काटने से फैलती है। इसके बाद यह एक संक्रमित पशु दूसरे पशु को संक्रमित कर देता है और बीमारी फैल जाती है। इसकी चपेट में आने वाले पशुओं को बुखार आता है और स्किन पर जगह- जगह निशान बन जाते हैं। गंभीर स्थिति होने पर पशु मर जाते हैं। इस बीमारी से बचने के लिए पशुओं को वैक्सीन लगवानी चाहिए। इसका कोई सटीक इलाज नहीं है। लक्षण देखकर ही डॉक्‍टर इसका इलाज करते हैं।

क्‍या इंसानों में फैल सकता है लंपी वायरस?
डॉक्‍टरों और विशेषज्ञों के मुताबकि पी स्किन डिजीज पशुओं में फैलने वाली बीमारी है। यह गाय, भैंस, बकरी और भेड़ में तेजी से फैल सकती है। अगर इंसानों की बात करें तो उनमें यह बीमारी फैलने का खतरा हालांकि नहीं के बराबर होता है। लेकिन पशुओं को छूने के बाद सभी लोगों को साबुन से अच्छी तरह हाथ धो लेने चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि अपने पशुओं को इस संक्रमण से बचाया जा सके। इंसानों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। पशुओं को समय पर वैक्सीन लगवाकर इस डिजीज का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।
चूंकि यह एक संक्रमण है तो जाहिर है यह एक जानवर से दूसरे जानवर में फैल रहा है, ऐसे में यह पूरी तरह से कहना मुश्‍किल है कि यह संक्रमण इंसानों में नहीं फैलेगा। हालांकि इस पर अभी डॉक्‍टर या विशेषज्ञ खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख