Hanuman Chalisa

महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जोर का झटका धीरे से

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (16:32 IST)
- वेबदुनिया न्यूज डेस्क
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत में 93 रुपए प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी की है। इसके अलावा सब्सिडी वाला सिलेंडर भी 4.56 रुपए महंगा किया है। कोलकाता को छोड़कर तीन महानगरों में विमान ईंधन के दाम भी बढे हैं।
 
कीमतों में यह बढ़ोतरी से प्रभावी हो गई है। तेल विपणन की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में अब गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 742 रुपए का मिलेगा। यह लगातार चौथा महीना है जब इसमें बढ़ोतरी की गई है। सरकार एक वित्त वर्ष में उपभोक्ता को 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराती है जबकि इससे अधिक सिलेंडर लेने पर बाजार कीमत अदा करनी पड़ती है।
 
सब्सिडी खत्म करने के सरकार के निर्णय के तहत कंपनियों ने सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली में 4़.56 रुपए बढ़ाकर 495.69 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिए हैं। विमान ईंधन की राजधानी में कीमत 1,098 रुपए प्रति किलोलीटर बढाई गई है । कोलकाता में इसके दाम 2,959 रुपए कम हुए हैं।
कांग्रेस ने भी रसोई गैस कीमतें बढ़ने के मामले को हाथोंहाथ लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- भाषणों में अलापते हैं, गरीबों का राग, और रसोई गैस में लगाते हैं, महंगाई की आग। साहेब, यह अंदाज कमर तोड़ डालेगा। कांग्रेस के ही नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने भी निशाना साधते हुए कहा कि जेटली, राजनाथ, ईरानी, सुषमा हेमा, मीडिया सब चुप।

   नई कीमतें इस प्रकार हैं-
      सब्सिडी रसोई गैस         नई दर                पुरानी दर
       दिल्ली                      495.69                491.13
       कोलकाता                 498.43                 493.83
       मुंबई                       498.38                  493.80
       चेन्न्ई                     483.69                  479.11
 गैर सब्सिडी 
       दिल्ली.               742.00                   649.00
       कोलकाता           759.50                   665.50
        मुंबई               718.50                    625.00
        चेन्न्ई              750.00                    656.50

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

अगला लेख