dharma sangrah
✕

भोपाल नगर निगम में भी गाया जाएगा राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (12:40 IST)
भोपाल। जयपुर नगर निगम की तर्ज पर भोपाल नगर निगम में भी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रोज सुबह राष्ट्रगान और शाम को राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किया जा सकता है। जल्द ही इस संबंध में नगर निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
 
भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने बुधवार को बताया कि हम इस मामले में जयपुर नगर निगम द्वारा की गई पहल का स्वागत करते हैं। इसे हम यहां लागू करने के बारे में विचार कर रहे हैं। इस पर पार्षदों व महापौर परिषद से चर्चा कर नगर निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा और परिषद की मंजूरी के बाद इसे निगम के सभी कार्यालयों में लागू किया जाएगा।
 
शर्मा ने कहा कि जयपुर नगर निगम का यह कदम स्वागतयोग्य है। इससे कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम की भावना बढ़ेगी और कार्यस्थल का वातावरण बेहतर होगा। हमारे लिए देश सबसे पहले है और इस तरह की पहल का स्वागत किया जाना चाहिए। जल्दी ही इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
 
मालूम हो कि जयपुर नगर निगम में मंगलवार से अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सुबह कार्यालय आने के बाद राष्ट्रगान और शाम को कार्यालय से जाते समय राष्ट्रगीत गाया जा रहा है। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख