Daily Horoscope
✕

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद झूमेगा सेंसेक्स, शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे

Updated: सोमवार, 20 मई 2024 (10:15 IST)
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव में एनडीए की 400 पार वाली जीत को लेकर आश्वस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जून के नतीजों के बाद सेंसेक्स ऐसा झूमेगा कि शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे। पीएम ने कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में सेंसेक्स ने 25 से 75 हजार तक का शानदार सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी है और यह बात सबको पता है।

एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने सरकार के विजन से लेकर चार जून के नतीजों के बाद भविष्य के भारत की भावी तस्वीर पर खुलकर बात की। इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भाजपा के लिए 370 पार और एनडीए के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा है।

पीएम मोदी सहित भाजपा और एनडीए के नेताओं के बार-बार 400 पार वाले नारे से उकताए विपक्ष के कई दलों को मिलाकर बने इंडी गठबंधन के नेताओं ने अब खुद भी बढ़-चढ़कर दावे करने शुरू कर दिए हैं। भाजपा और एनडीए की सीटों की संख्या कम होने की भविष्यवाणी करते हुए इंडी गठबंधन भी अब बहुमत पाने का दावा करने लगा है। यही कारण है कि शेयर मार्केट में एक तरह की नर्वसनेस है कि 4 जून को कैसे नतीजे आएंगे।

इसी को लेकर इंटरव्यू के दौरान संजय पुगलिया ने सवाल किया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मैं इस पर कुछ कहूंगा तो कोई अर्थ निकाल लेगा कि मैं वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा हूं। हालांकि, हमारी सरकार ने मैक्सिमम इकोनॉमिक रिफॉर्म्स किए हैं। प्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप पॉलिसीज हमारी इकोनॉमी को बहुत बल देती हैं। हमने 25 हजार से यात्रा शुरू की थी। आज 75 हजार पर पहुंचे हैं. जितने ज्यादा सामान्य नागरिक इस फील्ड में आते हैं, उतना इकोनॉमी को बड़ा बल मिलता है। मैं चाहता हूं कि हर नागरिक में रिस्क लेने की क्षमता थोड़ी बढ़नी चाहिए। यह बहुत जरूरी है। सोच-सोचकर कि क्या करूंगा, इससे बात बनती नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव का नतीजा आएगा। आप हफ्ते भर में देखना कि भारत का स्टॉक मार्केट.. उनकी प्रोग्रामिंग करने वाले सारे थक जाएंगे। अब देखिए, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (Public sector undertakings)की कंपनियों का शेयर कहां पहुंचा है। इस शेयर का मतलब ही होता था गिरना. स्टॉक मार्केट में अब उनकी कीमतें बढ़ रही हैं। HALको देखिए, जिसको लेकर इन्होंने (विपक्ष ने) जुलूस निकाला था। मजदूरों को भड़काने की कोशिश की गई थी। आज HAL ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट प्राप्त किया है. HALको 4 हजार करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है. HALके इतिहास में इतना प्रॉफिट कभी नहीं हुआ है।
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

सरदार पटेल जयंती पर CM योगी की बड़ी सौगात, युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर तो महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा

LIVE : INDIA गठबंधन का आज 'दिल्ली चलो मार्च', रामलीला मैदान में महारैली, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

अगला लेख