Hanuman Chalisa
✕

एलओसी पर घुसपैठियों से 'जंग' जारी, तीन ढेर

Updated: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (20:21 IST)
श्रीनगर। उत्‍तरी कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गत देर रात घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। बचे हुए आतंकियों के साथ जंग जारी है। इस बीच आतंकियों ने पुलवामा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया, जिस कारण तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए।


कुपवाड़ा आधारित 28 इंफेंट्री डिवीजन के एक अधिकारी ने कहा कि जिला में केरन सेक्टर के गिरात पोस्ट कंथवली के पास मुठभेड़ हुई। सेना के 16 मद्रास के सैनिकों ने संदिग्ध आवाजाही को नोटिस किया। जैसे ही सैनिकों ने चुनौती दी आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कम से कम तीन आतंकियों को मार गिराया। हालांकि अंधेरे और कठिन पहाड़ी क्षेत्र की वजह से अभी तक आतंकियों के शव बरामद नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि इलाके में अतिरिक्त जवानों को भेज दिया गया और घेराबंदी को बढ़ा दिया गया। ऐसा लगता है कि आतंकियों के ताजा समूह ने इस तरफ घुसपैठ की है। वहीं देर रात तक दोनों तरफ से रुक-रुक के गोलीबारी जारी रही। वहीं अन्य घुसपैठियों को मार गिराने का अभियान देर रात तक जारी रहा। इस बीच शुक्रवार तड़के सेना ने केरन सेक्टर में एलओसी के पास हाई अलर्ट जारी करते हुए गत रात घुसपैठ करने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए खोजी कुत्तों व ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

एक अधिकारी ने कहा कि सेना के जवानों ने केरन सेक्टर में जमगुंड कनिथवाली इलाके में बीती रात घु़सपैठ करने वाले आतंकियों को पकड़ने और उन्हें मार भगाने का अपना अभियान आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब दोबार शुरू किया। इस अभियान में खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।

सूत्रों की मानें तो आज सुबह मुठभेड़ स्थल पर तलाशी लेते हुए जवानों को भारी मात्रा में खून बिखरा हुआ मिला है। इसके अलावा वहां जमीन पर किसी को घसीटने के निशान भी हैं, जो वापस पीओके की तरफ जा रहे हैं। इसलिए इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि मुठभेड़ के दौरान घुसपैठिए मारे गए हैं और उसके साथी उनके शवों को वापस ले गए हों, लेकिन घुसपैठियों के वहीं कहीं छिपे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान को जारी रखा गया है।

इस बीच दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के एक शिविर पर अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर से ग्रेनेड दागते हुए हमला किया। हमले में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने हमला करने वाले आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलवामा में टहाब कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त शिविर पर आज तड़के आतंकियों ने निकटवर्ती बाग से एक के बाद एक दो यूबीजीएल से दो ग्रेनेड दागे। लेकिन यह दोनों ही हवा में फट गए। शिविर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया, लेकिन आतंकी वहां से सुरक्षित भाग निकले। फिलहाल सुरक्षाबलों ने शिविर के आसपास के इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की संभावना के मद्देनजर सघन तलाशी अभियान चला रखा है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

अगला लेख