Hanuman Chalisa
✕

किस गलती की वजह से कटा चिराग पासवान का चालान, क्यों हो रही चर्चा?

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (11:44 IST)
बिहार में LJPR के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की कार का ऑटोमैटिक चालान कट गया है। राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक चिराग पासवान की ई-फाइन की चर्चा होने लगी है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी ने चिराग पासवान की गाड़ी के अधूरे कागजात कैद कर लिए और फिर ऑटोमैटिक चालान हो गया।

बता दें कि बिहार सरकार ने पूरे प्रदेश में ई डिटेक्शन सिस्टम चालू किया है। राज्य के सभी टोल प्लाजा पर ऑटोमैटिक चालान करने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं, जो टोल से आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा कैद करती है और मुख्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जाती है। गाड़ी नंबर के अनुसार, अगर आपकी गाड़ी के कागजात और पेपर अधूरे हैं, तो ऑटोमैटिक चालान काट कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।

क्यों काटा गया चालान : हालांकि, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का ऑटोमैटिक चालान बिहार के नेशनल हाईवे पर किस बात का कटा है, ये पता नहीं चला है। हालांकि, अब बिहार में चलने वाली गाड़ियों का परमिट पेपर, बीमा और प्रदूषण का कागजात होना या अपडेट होना जरूरी हो गया है। ऐसा नहीं रहने पर बिहार के सभी टोल प्लाजा पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। पकड़े जाने पर ऑटोमैटिक चालान काट कर आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा और मैसेज भी रजिस्टर्ड नंबर पर पहुंच जाएगा।

क्या बोल रहे पार्टी के नेता : चिराग पासवान से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि चिराग पासवान पटना से चंपारण जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में किसी टोल प्लाजा पर ऑटोमैटिक फाइन हुआ है। हालांकि, उनके नेता का कहना है कि चिराग पासवान से संबंधित फाइन का ममला नहीं है।
Edited By : Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख