सम्बंधित जानकारी
- चिराग पासवान फिर बने लोजपा के अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला
- Caste Census : राहुल गांधी क्यों कराना चाहते हैं जाति जनगणना, बताया कारण
- मोदी के मंत्री चिराग पासवान बोले, आरक्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं
- UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, अपनी सरकार को दी ये बड़ी नसीहत
- खरगे बोले, जातिवादी गाली सुनने को तैयार लेकिन जाति जनगणना को लेकर संकल्पित
मोदी के हनुमान के तीखे तेवर, जातिगत जनगणना को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान
Chirag Paswan on caste census : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को पांच वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया। इस बीच चिराग पासवान ने जातिगत जनगणना को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है। हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो।
इसका कारण है। कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके... मैं इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का पक्षधर नहीं हूं... मैं मानता हूं कि ये आंकड़ें कम से कम सरकारों के पास होने चाहिए।हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। इसका कारण है। कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा… pic.twitter.com/B916rGuo0u
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) August 25, 2024
चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए सरकार बनने का दावा किया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि झारखंड में अगर एनडीए के साथ बात नहीं बनी तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर दावा किया है।
इधर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पहले ही 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। दोनों पार्टियां एनडीए की सहयोगी हैं। , भाजपा लोजपा (आर) और जदयू के लिए कुछ सीटें छोड़ सकती है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्या रणनीति होगी, अब इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
