biodatamaker

live : लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल, कांग्रेस ने किया विरोध

Updated: गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (13:10 IST)
live update : संसद में पेश हुआ वक्फ बोर्ड संशोधन बिल, विनेश फोगाट ने लिया कुश्ती से संन्यास, रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समेत इन खबरों पर आज सबकी नजर। पल पल की जानकारी...
 

01:08 PM, 8th Aug
लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल।
कांग्रेस ने किया वक्फ संशोधन बिल का विरोध, संविधान के अनुच्छेद 26 के खिलाफ बताया।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बिल को संविधान पर हमला, अधिकारों पर चोट करार दिया।

10:08 AM, 8th Aug
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान।
-लगातार नौंवी बार नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का निर्णय किया गया।
-ब्याज दरों में बदलाव नहीं। 

09:55 AM, 8th Aug
-संसद में आज पेश होगा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल।
-विपक्ष ने विधेयक को संसद की स्थाई समिति के पास जांच के लिए भेजने की मांग की।
-संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि सरकार इस बात पर विचार करेगी कि विधेयक को संसदीय जांच के लिए भेजा जाए या नहीं।
-सरकार के एजेंडे का समर्थन करने वाले कुछ दलों ने भी प्रस्तावित कानून पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है।

09:52 AM, 8th Aug
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास आज करेंगे रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति का ऐलान। महंगाई दर और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए RBI द्वारा इस बार भी रेपो रेट में बदलाव करने की संभावना बहुत कम।

09:48 AM, 8th Aug
-भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक की निराशा के बाद संन्यास की घोषणा की और कहा कि अब उनमें आगे खेलने की ताकत नहीं है।
-2 बार की विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता ने कहा, अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की हमेशा ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दीजिए।
<

माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।

अलविदा कुश्ती 2001-2024

आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी

— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 7, 2024 >-विनेश ने बुधवार को खेल पंचाट (कैस) में ओलंपिक फाइनल से खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख