नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत, अफगानिस्तान में तालिबान, टोक्यो पैरालंपिक, कोरोना वायरस समेत इन खबरों पर 5 सितंबर, रविवार को रहेगी सबकी नजर...
04:27PM, 8th Sep
-केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और सूरजमुखी की फसलों की सरकारी खरीद की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की गई है। गेहूं की MSP 1975 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2015 रुपए कर दी गई है।
-रूस के इमरजेंसी मंत्री जिनिचेव की एक दुर्घटना में मौत। जिनिचेव मिलिट्री ड्रिल के दौरान पानी में फिसले कैमरामैन को बचाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे।
02:47PM, 5th Sep
मुजफ्फरनगर में महापंचायत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किसान इस देश की आवाज हैं। किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।
किसान इस देश की आवाज हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 5, 2021
किसान देश का गौरव हैं।
किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता।
खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।#मुजफ्फरनगर_किसान_महापंचायत
11:45AM, 5th Sep
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईएएस अधिकारी सुहास यथिराज को पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी।
-प्रधानमंत्री ने यथिराज को खेल और सेवा का अद्भुत संगम बताया जिन्होंने पूरे देश को अपने खेल से प्रभावित किया।
-मोदी का धन्यवाद करते हुए यथिराज ने एशियाई खेलों के बाद प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया था।
-आईएएस अधिकारी ने तोक्यो के लिये रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री के संदेश को भी याद किया जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों से नतीजे के बजाय अपने खेल पर ध्यान लगाने को कहा था।
-यथिराज ने कहा कि उस सलाह से काफी मदद मिली और उन्होंने खिलाड़ियों के लगातार समर्थन के लिए प्रधानमंत्री को शुक्रिया भी कहा।
11:21AM, 5th Sep
-यूपी के मुजफ्फरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच किसान महापंचायत जारी
UP: Kisan Mahapanchayat underway in Muzaffarnagar amid tight security
— ANI Digital (@ani_digital) September 5, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/EhM3OUUHLx#KisanMahaPanchayat pic.twitter.com/L09d4PNQaB
10:29AM, 5th Sep

10:05AM, 5th Sep

09:03AM, 5th Sep
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहास यतिराज को टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
08:41AM, 5th Sep

08:39AM, 5th Sep

08:38AM, 5th Sep

08:36AM, 5th Sep
